अयोध्या: सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से पार, निचले इलाकों में बाढ़ का संकट गहराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। विभिन्न बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी से उफना रही सरयू का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान से पार कर गया है। इसे लेकर सरयू से सटे निचले इलाकों में बाढ़ का संकट छा गया है। केन्द्रीय जल आयोग के नयाघाट स्थित कार्यालय के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद सरयू …

अयोध्या, अमृत विचार। विभिन्न बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी से उफना रही सरयू का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान से पार कर गया है। इसे लेकर सरयू से सटे निचले इलाकों में बाढ़ का संकट छा गया है। केन्द्रीय जल आयोग के नयाघाट स्थित कार्यालय के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से चार सेंटीमीटर ऊपर पहुंच चुका है। आयोग के अनुसार खतरे का निशान 92.730 निर्धारित है जिसके मुकाबले सोमवार को सरयू नदी 92.770 सेंटीमीटर पर बह रही है।

जिले की तीन तहसीलों सोहावल, सदर और रुदौली के निचले इलाकों में कटान और बाढ़ के पानी के दाखिल होने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग का मानना है कि एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर घट रहा है इसलिए देर रात तक जलस्तर में कमी आ सकती है। अभी भी विभाग की ओर से बाढ़ के खतरे से इंकार किया जा रहा है। सदर तहसील समेत सोहावल और रुदौली को मिलाकर कुल 18 गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं लेकिन अभी स्थिति सामान्य है। व्यवस्था के तहत एनडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। कुल दस बाढ़ चौकियों के माध्यम से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में निगाह रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: नहीं थम रहा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल, मंडी में मिली 70 किलो प्रतिबंधित थैलियां

संबंधित समाचार