बहराइच: दलित उत्पीड़न को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। भीम आर्मी के सदस्यों ने सोमवार को धरना स्थल के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि दलित वर्ग के लोगों को एक विशेष जाति के लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा है। साथ पुलिस भी उनका सहयोग कर रही है। सभी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। भीम …

बहराइच, अमृत विचार। भीम आर्मी के सदस्यों ने सोमवार को धरना स्थल के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि दलित वर्ग के लोगों को एक विशेष जाति के लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा है। साथ पुलिस भी उनका सहयोग कर रही है। सभी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

भीम आर्मी के सदस्य सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पहुंचे। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि हुजूरपुर के सुपनी गांव निवासी दलित नरेंद्र कुमार उर्फ भानु और पिता मोलक राम के साथ चाचा सालिकराम की दबंगों ने रास्ते के विवाद को लेकर पिटाई की। इसके बाद सभी ने बाइक तोड़ दी। नकदी भी छीन ली। लेकिन पुलिस ने वास्तविक घटना छोड़ हल्की धाराओं में मुकदमा लिखा। थाने के एक एसआई पर दबंगों को सह देने का आरोप लगाया।

सभी ने मामले की जांच अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ से कराने, दोषियों को जेल भेजने, साथ ही पीड़ित पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, पीड़ित परिवार को जमीन के साथ मुआवजा देने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –अमरोहा : दुकान की खिड़की तोड़ 60 हजार के माल पर किया हाथ साफ

संबंधित समाचार