बरेली: निर्वस्त्र होने वाले रिश्तेदारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। युवती के घर में घुसकर तीन चाचा ने उसके सामने अपने कपड़े उतार दिए थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने …
बरेली, अमृत विचार। युवती के घर में घुसकर तीन चाचा ने उसके सामने अपने कपड़े उतार दिए थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने तीन चाचा पर आरोप लगाया था कि 20 अगस्त को उसके पिता काम पर गए थे तो आरोपी चाचा अचानक घर पर आ गए।
आरोपियों ने उसे और मां को अकेला देख अश्लील हरकतें की। इसके बाद आरोपी चाचा भतीजी के सामने ही निर्वस्त्र हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी उसे धमकाने लगे और तेजाब से जलाने की धमकी देने लगे।
ये भी पढ़ें – बरेली: प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने जंक्शन पर पकड़ी ओवर रेटिंग, मची खलबली
