संभल: भक्तों ने 21 फीट ऊंचे बाबा बर्फानी के किए दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। सरायतरीन पक्का बाग पातालेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार को 23वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर के पुजारी पंडित जुगल किशोर ने पूजा की और मुख्य अतिथि अरविंद अरोड़ा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल आदि ने दीप प्रज्वलित व पूजन कर भंडारे का आरंभ किया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों …

संभल, अमृत विचार। सरायतरीन पक्का बाग पातालेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार को 23वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर के पुजारी पंडित जुगल किशोर ने पूजा की और मुख्य अतिथि अरविंद अरोड़ा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल आदि ने दीप प्रज्वलित व पूजन कर भंडारे का आरंभ किया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों व दूर दराज से हजारों शिव भक्त शामिल हुए। देर रात तक भंडारा चला। प्रसाद से लेकर भोजन तक की व्यवस्था की गई। 21 फीट ऊंचे बाबा बर्फानी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सुबह से ही मंदिर के बाहर लाइन में लगे भक्तों ने झांकियों का आनंद उठाया। पुलिस की ओर से संभल-बहजोई रूट को डायवर्ट कर दिया।

सोमवार को संभल-बहजोई रोड स्थित पक्का बाग स्थित पातालेश्वर मंदिर में विशाल भंडारा लगाया गया। सुबह आठ बजे मंदिर में भगवान भोले नाथ के परिवार की पुजारी और मुख्य अतिथि ने विधिवत पूजन कर भंडारे का आरंभ किया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने वाले भक्तों की लाइन सुबह से देर रात तक निरंतर चलती रही। भंडारे में पहुंचे भक्तों ने पहले 21 फीट के बर्फ से बने बाबा बर्फानी के शिवलिंग के दर्शन किए। मंदिर के बाहर लाइन में खड़े भक्तों ने सड़क पर संचालित झांकियों, भगवान भोलेनाथ के भूतों के अखाड़े की नाटिका का आनंद उठाया।

सिद्धिविनायक खाटू श्याम बाबा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, मां संतोषी माता और सिद्ध पीठ पातालेश्वर महादेव भोलेनाथ की भव्य झांकियों के दर्शन कराए। भंडारे में महिलाओं के लिए प्रसाद ग्रहण करने की विशेष व्यवस्था रही। इस दौरान बाबा अमरनाथ सेवा समिति की ओर से भंडारे में व्यवस्था के पूर्ण इंतजाम थे। वहीं विश्व हिन्दू परिषद, रोटरी क्लब, श्री कल्कि सेना, श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति, शिव शक्ति सेवा समिति, भारत विकास परिषद संभल सरायतरीन हयातनगर, श्री मुन्नी माता मंदिर सेवा समिति, श्रीमाली ब्राह्मण सेवा समिति, हिंदू जागरण मंच महिला शक्ति संगठन, नारी उत्थान समिति, शिव शक्ति आदि के सेवादार निशुल्क सेवा करते रहे।

इस दौरान बहजोई संभल रोड का रूट डायवर्ट किया गया जबकि पक्के बाग मंदिर के पीछे से सुचारु रूप से दोपहिया वाहनों के लिए और हल्के वाहनों के लिए खुला रहा। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी कपिल सिंघल, राजेश सिंघल, अमित भट्टे वाले, कमल कौशल, जयप्रकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता, छत्रपाल, भाजपा नेता परमेश लाल सैनी, अरविंद अरोड़ा, अतुल, आशुतोष, अनंत अग्रवाल, गणेश शर्मा, सुशील भगत, सुशील शर्मा सहित कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर थाना हयात नगर प्रभारी राजेश सोलंकी और चौकी प्रभारी सराय तरीन सुंदरलाल सिंह व अन्य थानों का पुलिस दल तैनात रहा। कैंप में बैठे उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा भी जायजा लेते रहे।

ये भी पढ़ें:- संभल: भूख, प्यास और बीमारी से दो गायों की मौत, छह महीने में 30 से अधिक पशुओं की मौत

संबंधित समाचार