लेवाना अग्निकांड: हादसे की खबर पर नंगे पांव दौड़ पड़े डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, देखिये एक्सक्लूसिव वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी में आज हुये होटल लेवाना अग्निकांड की वजह से अफरा-तफरी का माहौल रहा। होटल में सुबह आग लगने के बाद से ही रेस्क्यू शुरू हो गया था। इसी बीच राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी होटल पहुंचे थे। उन्होंने होटल के भीतर जाकर …

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी में आज हुये होटल लेवाना अग्निकांड की वजह से अफरा-तफरी का माहौल रहा। होटल में सुबह आग लगने के बाद से ही रेस्क्यू शुरू हो गया था। इसी बीच राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी होटल पहुंचे थे। उन्होंने होटल के भीतर जाकर राहत एवं बचाव कार्य को देखा,साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

होटल से निकलने के बाद वह नंगे पांव सड़क पर चलते हुये नजर आये। उपमुख्यमंत्री के पांव में चप्पल नहीं थी,वह लगातार सड़क पर नंगे पांव चले जा रहे थे,इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुये कहा कि हादसे के जांच के निर्देश दे दिये गये हैं,दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। हालांकि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सड़क पर नंगे पांव क्यों चल रहे थे,इसकी जानकारी नहीं हो पाई।

दरअसल,हादसे के बाद होटल से लेकर सिविल अस्पताल तक अफरा तफरी का माहौल था,लगातार एंबुलेंस का आना जाना लगा हुआ था। इतना ही नहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का भी आना जाना लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : आवासीय नक्शे पर खड़ा कर दिया लग्जरी होटल

संबंधित समाचार