बाराबंकी: एडीओ पंचायत के अप्राकृतिक संबंध बनाने के दबाव पर महिला ने दी जान, पहले से कर रहा था दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/ बराबंकी, अमृत विचार। थाना रामनगर अंतर्गत एक 32 वर्षीय महिला ने एडीओ पंचायत के यौन उत्पीड़न और अप्राकृतिक संबंधों के दबाव से ऊबकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के पति ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को प्रार्थना पत्र देकर संपूर्ण घटना की जांच करा कर संबंधित अधिकारी को गिरफ्तार करने की मांग …

रामनगर/ बराबंकी, अमृत विचार। थाना रामनगर अंतर्गत एक 32 वर्षीय महिला ने एडीओ पंचायत के यौन उत्पीड़न और अप्राकृतिक संबंधों के दबाव से ऊबकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के पति ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को प्रार्थना पत्र देकर संपूर्ण घटना की जांच करा कर संबंधित अधिकारी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

मृतका के पति द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उनकी पत्नी स्वयं सहायता समूह चलाती थी। इस सिलसिले में उनका सिरौलीगौसपुर ब्लॉक मुख्यालय आना जाना होता था। यही उनकी मुलाकात तत्कालीन प्रभारी एडीओ पंचायत वर्तमान में पंचायत सचिव अभय कुमार शुक्ला से हुई।

अभय कुमार शुक्ला ने महिला का नंबर ले लिया तथा वह महिला से व्हाट्सएप पर चैट करने लगा। उसने महिला को शौचालय का केयरटेकर बनाने का लालच दिया और 9000 रुपए प्रतिमाह पर उसने महिला को शौचालय का केयरटेकर बना दिया। इसके बाद वह महिला पर हमबिस्तर होने के लिए दबाव बनाने लगा। जब उसने बात मानने से इनकार किया तो उसे केयरटेकर पद से हटा दिया। इसके बाद वह उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा तथा नग्न तस्वीरें ले ली। और दबाव बनाकर दुष्कर्म करने लगा।

फिर वह महिला पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जिससे परेशान होकर संबंधित महिला ने 2 सितंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया। जिस पर उसे हिंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संबंधित एडीओ पंचायत वर्तमान में पंचायत सेक्रेट्री अभय कुमार शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: घुप अंधेरे में पहुंची एसडीआरएफ, मलबे में दफन मिला नरसिंह का शव

संबंधित समाचार