लखनऊ: बीजेपी कोर कमेटी की बैठक संपन्न, कल हो सकता है बड़ा ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह आज लखनऊ दौरे पर मौजूद है। यहां आज उन्होंने दो बैठकों में शरीकत की। अभी-अभी भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कल दिन में बीजेपी में संगठन को लेकर आज लिए गए एहम निर्णयों …

लखनऊ, अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह आज लखनऊ दौरे पर मौजूद है। यहां आज उन्होंने दो बैठकों में शरीकत की। अभी-अभी भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कल दिन में बीजेपी में संगठन को लेकर आज लिए गए एहम निर्णयों की जानकारी दी जायेगी।

यूपी भाजपा में नए अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री घर्मपाल की नियुक्ति के बाद राधा मोहन सिंह की यह पहली बैठक है। इसीलिए इसे बेहद अहम बताया जा रहा है। कोर कमेटी की बैठक से पहले संगठन की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ नए संगठन की रुप-रेखा तय करेंगे। देर शाम कोर कमेटी की बैठक में संगठन में बदलाव पर चर्चा हो सकती है।

सीएम योगी के आवास पर चली बैठक अब समाप्त हो चुकी है। इसमें यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल मौजूद रहे। जबकि बाकी जिलों के पदाधिकारी इसमें वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। इस बैठक में संगठन की ओर से राधा मोहन, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री थे। साथ ही सरकार की ओर से सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य औऱ बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –कानपुर: यूरेनियम की लोकेशन नहीं तलाश पा रहे जलकल कर्मी, आईआईटी के विशेषज्ञ दे चुके हैं जानकारी

संबंधित समाचार