Video : ‘बबली बाउंसर’ बनी तमन्ना भाटिया, ट्रेलर रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म बबली बाउंसर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बबली बाउंसर की कहानी एक यंग फीमेल बाउंसर के इर्द-गिर्द घुमती है। तमन्ना ने इस फिल्म में लेडी बाउंसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है। बबली बाउंसर के ट्रेलर की …

 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म बबली बाउंसर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बबली बाउंसर की कहानी एक यंग फीमेल बाउंसर के इर्द-गिर्द घुमती है। तमन्ना ने इस फिल्म में लेडी बाउंसर की भूमिका निभाई है।

इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है। बबली बाउंसर के ट्रेलर की शुरुआत सौरभ शुक्ला के वॉइस ओवर से होती हैं, जहां वह फतेहपुर बेरी नाम के एक गांव के बारे में बताते हैं, इसे बाउंसर्स का गांव भी कहा जाता है। इसके बाद एंट्री होती है तमन्ना भाटिया की, जो फिल्म में बबली नाम की एक लेडी बाउंसर का किरदार निभा रही हैं, वहीं सौरभ शुक्ला उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं।

इन दोनों के अलावा फिल्म में साहिल वैद और अभिषेक बजाज भी हैं।बबली बाउंसर 23 सितंबर को ओटीटी प्लटेफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:-लायंसगेट इंडिया स्टूडियोज की पहली फीचर फिल्म में दिखेंगे नीतू कपूर, सन्नी और श्रद्धा श्रीनाथ

संबंधित समाचार