लखनऊ: केजीएमयू में ओपीडी सेवाएं ठप, मांगों के लिए कर्मचारी बैठे धरना पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आज कर्मचारी परिषद के बैनर तले केजीएमयू के कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया है। 8 बजे से शुरू हुई ओपीडी में एक भी पर्चा कर्मचारियों ने नहीं बनने दिया है। लखनऊ: केजीएमयू में ओपीडी सेवाएं ठप, मांगों के लिए कर्मचारी बैठे धरना पर @myogiadityanath @AdminLKO #KGMUhospital @AyushmanNHA @MoHFW_INDIA #OPD pic.twitter.com/vS0V77unU9 — Amrit Vichar …

लखनऊ। आज कर्मचारी परिषद के बैनर तले केजीएमयू के कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया है। 8 बजे से शुरू हुई ओपीडी में एक भी पर्चा कर्मचारियों ने नहीं बनने दिया है।

लंबे समय से केजीएमयू के कर्मचारी कैडर पुनर्गठन समेत अन्य मांगों को लेकर शासन से अपील कर रहे थे कि उनकी मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाए इसको लेकर कई बार आंदोलन भी हुआ।

कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते कुलपति किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की माँग से शासन एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय को अवगत करा दिया है।

कुलपति द्वारा अपील की गई है कि रोगियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। सभी संविदा कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वें अपनी सेवाएं लगातार बनाये रखें।

लेकिन मांगे पूरी ना होने पर आज कर्मचारियों ने पूरी तरीके से काम बंद कर दिया ओपीडी में इलाज ठप होने से केजीएमयू परिसर में हजारों मरीज इलाज के लिए दरबदर भटक रहे हैं। ओपीडी हॉल में करीब 400 कर्मचारी बैठे हुए हैं। और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा यूपी, साथ आये केजीएमयू और आईआईटी कानपुर, शुरू किया यह कार्यक्रम

संबंधित समाचार