रायबरेली: परीक्षार्थियों की मददगार बनी महिला एसओ, आईजी द्वारा पुरस्कृत
रायबरेली। बीते माह हुई वनरक्षक परीक्षा में भूलवश दूसरे परीक्षा केंद्र पहुंचे तीन परीक्षार्थियों को महिला एसओ द्वारा समय रहते उनके मूल परीक्षा केंद्र पहुंचाया गया था।एसओ के इस सराहनीय कार्य के लिए आईजी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। ज्ञात हो कि अगस्त माह में वनरक्षक की परीक्षा जिले में हो रही …
रायबरेली। बीते माह हुई वनरक्षक परीक्षा में भूलवश दूसरे परीक्षा केंद्र पहुंचे तीन परीक्षार्थियों को महिला एसओ द्वारा समय रहते उनके मूल परीक्षा केंद्र पहुंचाया गया था।एसओ के इस सराहनीय कार्य के लिए आईजी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
ज्ञात हो कि अगस्त माह में वनरक्षक की परीक्षा जिले में हो रही थी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए अलग अलग केंद्रों पर पुलिस की तैनाती थी। इसी दौरान मलिकमऊ स्थित एक परीक्षा केंद्र पर तीन अभ्यर्थी गलती से पहुंच गए थे, जबकि उनका परीक्षा केंद्र सतांव के सिद्धनाथ शुक्ला वीणापाणि इंटर कॉलेज में था।
मलिकमऊ में परीक्षा केंद्र न होने पर तीनों अभ्यर्थी परेशान थे, और समय भी कम बचा था। तभी महिला एसओ सुनीता कुशवाहा ने अपने वाहन से तीनों अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र में पहुंचाया। जिससे वह समय पर अपनी परीक्षा दे सके। महिला एसओ के इस मित्रपुलिस कार्य पर आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें-बाराबंकी: डीआईजी ने यातायात माह का किया समापन, कर्मियों को किया सम्मानित
