इटावा: ट्रेन से फिसल कर गिरा यात्री, नहीं आई खरोच, जान बचने पर जताया भगवान का आभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले के भरथना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस वक्त यह कहावत, ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोई’ उस समय चरितार्थ हो गई जब एक यात्री के पटरी पर गिर गया और उस वक्त तेज रफ्तार से आई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पूरी निकल गई और यात्री को खरोच तक नहीं आई। घटना की …

इटावा। जिले के भरथना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस वक्त यह कहावत, ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोई’ उस समय चरितार्थ हो गई जब एक यात्री के पटरी पर गिर गया और उस वक्त तेज रफ्तार से आई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पूरी निकल गई और यात्री को खरोच तक नहीं आई। घटना की लाइव वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया।

दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर भरथना रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर मंगलवार सुबह नौ बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। इसी बीच एक रेल यात्री भूरा सिंह गाड़ी पर चढ़ने की हड़बड़ाहट में ट्रेन की सीढ़ियों से स्लिप होकर नीचे पटरियों पर जा गिरा। इसी दौरान ट्रेन का सिग्नल होने के बाद चलने लगी और तेज रफ्तार पकड़ते हुए पूरे प्लेटफार्म से गुजर गई। ट्रेन के गुजरने के बाद यात्री सकुशल सुरक्षित पटरियों पर उठ खड़ा हुआ, जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद हर किसी व्यक्ति ने अपने दांतों तले उंगलियां दबा ली और भगवान को धन्यवाद देने लगे।

ट्रेन के नीचे आने वाले यात्री भूरा सिंह ने बताया कि वह ट्रेन में फफूंद रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए सवार हो रहा था। गाड़ी पर चढ़ने के दौरान उसका पैर स्लिप होने की वजह से वह नीचे गिर गया और ट्रेन के नीचे पटरियों पर आ गया। गाड़ी के चलने पर वह पटरी व प्लेटफार्म के नीचे बीच में लेट गया और पूरी ट्रेन निकलने के बाद सुरक्षित बाहर निकल आया। इस दौरान वह भगवान को याद करता रहा और उन्होंने मेरी प्रार्थना सुन ली और आज में जीवित हूं।

यह भी पढ़ें:-काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला धामपुर निवासी श्रमिक का शव

संबंधित समाचार