रूस ने फिर जारी की लिस्ट, 25 और अमेरिकियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। रूस ने अमेरिका के प्रतिबंधों के जवाब में 25 और अमेरिकी नागरिकों के देश में प्रवेश को अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि रूस अमेरिका के अधिकारियों की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का सख्ती से जवाब देगा, जो रूस विरोधी …

मॉस्को। रूस ने अमेरिका के प्रतिबंधों के जवाब में 25 और अमेरिकी नागरिकों के देश में प्रवेश को अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि रूस अमेरिका के अधिकारियों की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का सख्ती से जवाब देगा, जो रूस विरोधी भावना बनाय हुए हैं, द्विपक्षीय संबंधों को नष्ट कर रहे हैं और दोनों देशों के बीच टकराव को बढ़ाते हैं।

उन्होंने कहा कि नई प्रतिबंधित सूची में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य, उच्च पदस्थ अधिकारी, व्यवसायी, विशेषज्ञ और सांस्कृतिक हस्तियां और वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि रूस अब तक 1073 अमेरिकी लोगों पर प्रतिबंध लगा चुका है।

ये भी पढ़ें:- बोरिस जॉनसन डाउनिंग स्ट्रीट छोड़कर महारानी को इस्तीफा देने के लिए हुए रवाना

संबंधित समाचार