गाजियाबाद: बेरहम महिला, लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा लेकिन नहीं पसीजा मालकिन का दिल, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी से गाजियाबाद में स्थित नंदग्राम थाना क्षेत्र से एक बेरहमी का मामला सामने आ रहा हैं। जहां एक महिला की हरकत के कारण मासुम को उसकी पालतू कुत्ते ने काट लिया हैं। महिला की यह लापरवाही का वीडियों जमकर वायरल हो रहा हैं। बतादें कि यह मामला गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन चार्म्स कैसल …

गाजियाबाद। यूपी से गाजियाबाद में स्थित नंदग्राम थाना क्षेत्र से एक बेरहमी का मामला सामने आ रहा हैं। जहां एक महिला की हरकत के कारण मासुम को उसकी पालतू कुत्ते ने काट लिया हैं। महिला की यह लापरवाही का वीडियों जमकर वायरल हो रहा हैं। बतादें कि यह मामला गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन चार्म्स कैसल सोसाइटी का हैं जहां से महिला की इस लापरवाही का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में हैरान करने वाली बात तो यह है कि जब मासूम बच्चे को महिला के पालतू कुत्ते ने काट लिया जिसके बाद इस हरकत को महिला देखती रही हैं मासूम डर के कारण रोता रहा। इस वायरल वीडियो में लिफ्ट में महिला के साथ कुत्ते को द्खा गया है और लिफ्ट में बच्चा भी देखा जा रहा है, वहीं इस दौरान लिफ्ट जैसे ही बंद होती है तो बच्चा पीछे से आगे आता है, इसी दौरान कुत्ता बच्चे को काट लेता है।

बतादें कि महिला एक कुत्ते के साथ लिफ्ट में आती है। उसी लिफ्ट में मासूम पहले से दिखाई दे रहा है। लिफ्ट बंद होने के बाद मासूम महिला से पीछे से आगे आता है तो उसी दौरान कुत्ता बच्चे को काट लेता है। कुत्ते के काटने के बाद बच्चा दर्द से कराहने लगता है। लेकिन महिला बेफिक्र होकर निकल जाती है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। वीडियो देख कर महिला की बेरहमी भी सामने आ रही हैं।

एफआईआर दर्ज

बतादें कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस ने थाना नंदग्राम में एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में बताया गया है कि बच्चा शाम छह बजे पढ़ कर वापस लौट रहा था। तभी उसे लिफ्ट में कुत्ते ने काट लिया। जबकि कुत्ते के साथ महिला बेसमेंट-बी2 से आ रही थी। महिला ने पूछने पर भी अपना नाम और फ्लैट नंबर नहीं बताया।

वीडियो जब गार्ड को दिखाया गया तो पता चला कि वो महिला चार्म्स कैसल सोसाइटी के बी506 में रहती है। 112 से कॉल करने पर भी वो नीचे नहीं आई, बाद में अपने पति और बेटी को भेज दिया। जबकि सोसाइटी के लोगों का कहना है कि ये कुत्ता पहले भी कई लोगों को काट चुका है। कई बार इसकी शिकायत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल मामले को लेकर FIR दर्ज की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-गौतमबुद्ध नगर : आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे को नोंचा, सोसाइटी में आक्रोश

संबंधित समाचार