बरेली: एक्शन मोड में BDA, शहर में ताबड़तोड़ चेकिंग, एक होटल सील, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ के होटल में हुए अग्निकांड में 5 लोगों की मृत्यु के बाद बरेली विकास प्राधिकरण सक्रीय हो गया है। बीडीए ने मंगलवार को डीडीपुरम में दोपहर को एक होटल सील कर दिया है। अन्य होटलों पर चेकिंग जारी है। बीडीए की टीम सुबह कार्यालय से निकली और पहले आवास विकास राजेंद्र …

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ के होटल में हुए अग्निकांड में 5 लोगों की मृत्यु के बाद बरेली विकास प्राधिकरण सक्रीय हो गया है। बीडीए ने मंगलवार को डीडीपुरम में दोपहर को एक होटल सील कर दिया है। अन्य होटलों पर चेकिंग जारी है।

बीडीए की टीम सुबह कार्यालय से निकली और पहले आवास विकास राजेंद्र नगर के होटलों को चेक किया। यहां के बाद डीडीपुरम में गंगाशील हॉस्पिटल के सामने एक होटल को चेक किया। इस होटल में अनियमितताएं मिलीं। मौके पर होटल प्रबधंन स्वीकृत नक्शा नहीं दिखा पाए। फायर की एनओसी तो दूर उपकरण भी पूरे नहीं पाए गए। बीडीए की टीम ने दोपहर में ही इस होटल को सील कर दिया है।

अधिशासी अभियंता आशु मित्तल ने बताया कि शहर के सभी होटलों की जांच के आदेश दे दिए हैं। इसमें स्वीकृत नक्शा और फायर की एनओसी भी देखी जा रही है। अनियमितता मिलने पर होटल को सील करने के आदेश दे दिए है। बीडीए टीम शहर में होटलों की चेकिंग कर रही है। अब ये अभियान हर रोज चलेगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: दरोगा ने आरोपी को 20 हजार रुपये में छोड़ा!, तमंचे के साथ हुआ था युवक का फोटो वायरल, ऑडियो भी मिला

संबंधित समाचार