अयोध्या: शिकायतों का निस्तारण न करने वाले छह अफसरों पर गिरी गाज, रुकेगा एक माह का वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शिकायतों का समय पर निस्तारण न करने वाले छह अफसरों पर जिलाधिकारी की गाज गिरी है। इन अधिकारियों का सितंबर महीने का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा में तहसीलदार मिल्कीपुर, तहसील रुदौली, …

अयोध्या। शिकायतों का समय पर निस्तारण न करने वाले छह अफसरों पर जिलाधिकारी की गाज गिरी है। इन अधिकारियों का सितंबर महीने का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के स्थिति की समीक्षा की।

समीक्षा में तहसीलदार मिल्कीपुर, तहसील रुदौली, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई यांत्रिकी, परियोजना अधिकारी डूडा, पूर्ति निरीक्षक रूदौली व खण्ड विकास अधिकारी सोहावल के स्तर पर वर्तमान के साथ ही पूर्व में भी नियमित रूप से काफी संख्या में डिफाल्टर संदर्भ पाये जाने के कारण जिलाधिकारी ने उक्त 6 अधिकारियों के सितंबर के वेतन अग्रिम आदेश तक अवरूद्व करने के आदेश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्व व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराना शासन की प्राथमिकता है। अतः सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने स्तर पर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का नियत समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने स्तर से रोजाना पोर्टल को लागिन कर उस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु तत्काल प्रभावी कार्य किया जाय। निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करते हुये स्पष्ट आख्या पोर्टल पर अपलोड की जाय।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पूजा समितियों की समस्याओं का एक घंटे में होगा निस्तारण, समन्वय समिति की बैठक संपन्न

संबंधित समाचार