संभल में 7 और कोरोना संक्रमित मिले
संभल, अमृत विचार। जनपद में कोरोना वायरस (कोविड-19) की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में सात और कोरोना संक्रमित मिले है। जिसे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। अब जिले में कोरोना वायरस की संख्या बढ़कर 133 हो गई है। सभी प्रवासी मजदूर कुछ दिन पहले …
संभल, अमृत विचार। जनपद में कोरोना वायरस (कोविड-19) की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में सात और कोरोना संक्रमित मिले है। जिसे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। अब जिले में कोरोना वायरस की संख्या बढ़कर 133 हो गई है।
सभी प्रवासी मजदूर कुछ दिन पहले दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौटे थे। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटाइन कर नमूने लेकर जांच को भेजे थे। जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आई है। जिसमें सात प्रवासी संक्रमित मिले है। ये संक्रमित संभल 1, चन्दौसी 2, गुन्नौर 2, जुनावाई 1, बनियाखेड़ा 2 गांव के रहने वाले है।
