बरेली: गाजे-बाजे के साथ निकली बप्पा की विसर्जन यात्रा, ढोल ताशों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में 7वें दिन में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों के मनमोहक झांकिया निकालीं। उससे पहले कई जगह दही-हाड़ी-फोड़ कार्यक्रम किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाकार उन्हें अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की। शहर में 31 अगस्त से गणेश …

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में 7वें दिन में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों के मनमोहक झांकिया निकालीं। उससे पहले कई जगह दही-हाड़ी-फोड़ कार्यक्रम किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाकार उन्हें अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की।

शहर में 31 अगस्त से गणेश चतुर्थी पर पंडालों सहित घरों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार को सुबह से विभिन्न मंडलों ने विसर्जन समारोह निकाला। गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के गीतों के साथ गणेश जी को विदाई दी। यह क्रम सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा।

कई हिंदू संगठनों ने भी इसमें हिस्सा लिया। शहर में कई जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया। उसके बाद सुंदर-सुंदर झाकियों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ श्रद्धालु उनके रंग में रंगे आ रहे थे।

यह भी पढ़ें- बरेली: भाजपा नेता को चोरी करना और रंगदारी मांगना पड़ा महंगा, भेजा जेल

संबंधित समाचार