हल्द्वानी: बेरोजगारों ने भर्ती घोटाले में फूंका भाजपा व पूर्व कांग्रेस सरकार का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भर्ती घोटाले से आक्रोशित बेरोजगारों ने पूर्व की कांग्रेस व वर्तमान की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। सरकारों पर युवाओं के हक मारने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नर्सिंग आफिसर के 2621 पदों पर वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भर्ती घोटाले से आक्रोशित बेरोजगारों ने पूर्व की कांग्रेस व वर्तमान की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। सरकारों पर युवाओं के हक मारने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बेरोजगारों ने कहा कि एक माह से ज्यादा समय से वो आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी सुनने को राजी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान रघुबीर सिंह, राजेश कुमार, भगवती प्रसाद, केशव कुमार, तनुजा आर्य, भगवती, सुनीता इ़गीता, माया, किरण आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार