बरेली: धर्म रक्षा संघ के जिलाध्यक्ष बने मनीष, महिला जिलाध्यक्ष बनीं आशिमा
बरेली, अमृत विचार। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने बरेली जिला व महानगर इकाई की घोषणा की। राजेंद्र नगर में हुए कार्यक्रम में उन्होंने जिलाध्यक्ष के लिए मनीष अग्रवाल एवं महिला शाखा मातृ शक्ति की जिलाध्यक्ष आशिमा गुप्ता को मनोनीत किया। पारुल गुप्ता को महिला इकाई का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों …
बरेली, अमृत विचार। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने बरेली जिला व महानगर इकाई की घोषणा की। राजेंद्र नगर में हुए कार्यक्रम में उन्होंने जिलाध्यक्ष के लिए मनीष अग्रवाल एवं महिला शाखा मातृ शक्ति की जिलाध्यक्ष आशिमा गुप्ता को मनोनीत किया। पारुल गुप्ता को महिला इकाई का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उन्होंने प्रमाण पत्र सौंपे। धर्म रक्षा संघ ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से ईदगाह हटाने के लिए साक्ष्यों के साथ देश का पहला मुकदमा दाखिल किया था।
इस मौके पर मनीष अग्रवाल ने कहा कि मेरे ऊपर धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज, राष्ट्रीय मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति राष्ट्रीय महामंत्री, शोभा अग्रवाल, मोहित बंसल, कुलदीप पाठक एवम सचिन खंडेलवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: गाजे-बाजे के साथ निकली बप्पा की विसर्जन यात्रा, ढोल ताशों की धुन पर झूमे श्रद्धालु
