लखनऊ : पेट्रोल पम्प के मैनेजर से टप्पेबाज ने लूटे 64 हजार रुपये
अमृत विचार, लखनऊ। गुड़म्बा क्षेत्र में कार सवार टप्पेबाज ने पेट्रोल पम्प मैनेजर से साढ़े 64 हजार रुपये लूट लिए। इस वारदात को अंजाम देने के बदमाश वहां से फरार हो गया। हालांकि टप्पेबाजी की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ठगे जाने के बाद पेट्रोल पंप मैनेजर ने गुड़बा …
अमृत विचार, लखनऊ। गुड़म्बा क्षेत्र में कार सवार टप्पेबाज ने पेट्रोल पम्प मैनेजर से साढ़े 64 हजार रुपये लूट लिए। इस वारदात को अंजाम देने के बदमाश वहां से फरार हो गया। हालांकि टप्पेबाजी की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ठगे जाने के बाद पेट्रोल पंप मैनेजर ने गुड़बा कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं मामल को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
चिनहट थानाक्षेत्र के विमलनगर, कमता निवासी विपिन कुमार गुड़बा के कुर्सी रोड स्थित तेजस पेट्रोल पम्प पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना बीते 27 अगस्त की शाम करीब 07:15 बजे की है। वह उस वक्त पेट्राल पम्प पर थे। इस बीच एक टप्पेबाज दिल्ली के नंबर प्लेट की सिफ्ट डिजायर कार लेकर पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि डीजल डलवाने के बाद टप्पेबाज उनसे एक दो हजार रुपये का नया नोट देने के लिए निवेदन करने लगा।
इस पर पीड़ित जालसाज के बहकावे में आ गया और उसे अपने आफिस ले गया। पीड़ित ने बताया कि जब वह अलमारी से दो हजार रुपये का नया नोट निकालने लगा। तभी टप्पेबाज पास में रख रुपयों का बैग लेकर वहां से भाग निकला। जब तक पीड़ित टप्पेबाज को दबोच पाता तो वह कार में बैठ चुका था और वह कार लेकर वहां से भाग निकला।
यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पीड़ित ने गुड़बा कोतवाली में तहरीर देते हुए टप्पेबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध में गुड़बा कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि नंबर प्लेट के आधार पर टप्पेबाज को गिरफ्तार करने के लिए गाड़ी मालिक की पहचान की जा रही है। जल्द ही टप्पेबाज की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: राजधानी में बुलंद हुए टप्पेबाजों के हौसले, दुकान में रखी नकदी और मोबाइल लेकर हुए फरार
