हरदोई: जीआईसी के छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, डीआईओएस ऑफिस में छिपकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । जीआईसी के छात्र ने छूटी हुई हाज़िरी लगाने से मना कर दिया। इसी बात पर कुछ बिगड़ैल किस्म के छात्रों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। छात्र ने किसी तरह डीआईओएस दफ्तर में छिप कर अपनी जान बचाई। इधर-उधर भटक रही छात्र की विधवा मां का कहना है कि उसके बेटे को …

हरदोई, अमृत विचार । जीआईसी के छात्र ने छूटी हुई हाज़िरी लगाने से मना कर दिया। इसी बात पर कुछ बिगड़ैल किस्म के छात्रों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। छात्र ने किसी तरह डीआईओएस दफ्तर में छिप कर अपनी जान बचाई। इधर-उधर भटक रही छात्र की विधवा मां का कहना है कि उसके बेटे को लगातार धमकी मिल रहीं हैं। जिससे वह काफी डरी हुई है।

बताते हैं कि कोतवाली देहात के महोलिया शिवपार की किरन शुक्ला का बेटा अंश शुक्ला जीआईसी में 12 वीं का छात्र है। 26 अगस्त को वह क्लास टीचर के कहने पर हाज़िरी लगा रहा था। किरन का कहना है कि दूसरे छात्र प्रवीण पाल और अंकित ने उससे अपनी छूटी हुई हाज़िरी लगाने को कहा,जिस पर अंश ने मना कर दिया। इसी बात पर प्रवीण पाल और अंकित ने कालेज के मैदान में अपने साथियों शेखरपाल, पुष्पेंद्र व कुछ और लोगों के साथ अंश को घेर लिया। उसकी पिटाई करने लगे। अंश वहां से भागा तो उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। छात्र किसी तरह डीआईओएस दफ्तर में छिप गया।

किरन का कहना है कि उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस जांच करने पहुंची कालेज भी पहुंची। लेकिन वहां किसी ने कुछ भी नहीं बताया।इधर-उधर भटक रही किरन शुक्ला का कहना है कि उसके बेटे को धमकी दी जा रहीं है। वह किसी तरह की अनहोनी को ले कर डरी हुई है। उसने पुलिस कप्तान से जांच करा कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें –लखीमपुर-खीरी: पीड़ित को पीटना पड़ा भारी, चौकी इंचार्ज समेत तीन पर रिपोर्ट के आदेश

संबंधित समाचार