लखनऊ : संदिग्ध हालत में दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दो युवकों की मंगलवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम में भेज दिया है। इसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पहली घटना गाजीपुर जबकि दूसरी घटना गोसाईंगज थानाक्षेत्र की है। पहली घटना …

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दो युवकों की मंगलवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम में भेज दिया है। इसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पहली घटना गाजीपुर जबकि दूसरी घटना गोसाईंगज थानाक्षेत्र की है।

पहली घटना : मूलरूप से सीतापुर जनपद के कमलापुर थानाक्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी छोटकन्ने प्रसाद सपरिवार गाजीपुर के इंदिरानगर सी ब्लॉक में रहत हैं। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे उनके बेटे रंजीत (25) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने रंजीत का शव कमरे से बरामद किया। वह मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था। हालांकि, मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दूसरी घटना : गोसाईगंज थानाक्षेत्र के काजीखेड़ा निवासी कंचन ग्रामप्रधान है। मंगलवार को उनकी ग्राम सभा काजीखेड़ा में शिवांशु उर्फ हिमांशु (20) का शव कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे एसआई सचिन सिंह ने बताया कि मृतक शिवांशु उर्फ हिमाशु पुत्र मामचन्द्र मकान में अकेले रहता था। बीती रात वह घर आया और कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब उसकी दादी उसके घर आई तो देखा कि हिमांशु अपने कमरे में बिस्तर पर मृत हालात में पड़ा था। मृतक के शरीर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं थे।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: लि​व इन में रह रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार