रामपुर : बिलासपुर में चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार, पति ने लगाई न्याय गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/ बिलासपुर, अमृत विचार। एक गांव की रहने वाली एक चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बच्चों को कोतवाली लेकर पहुंचे पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के मनिहार खेड़ा गांव का रहने वाला महेंद्रपाल सिंह टेमरा गांव स्थित एक फैक्ट्री में …

रामपुर/ बिलासपुर, अमृत विचार। एक गांव की रहने वाली एक चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बच्चों को कोतवाली लेकर पहुंचे पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के मनिहार खेड़ा गांव का रहने वाला महेंद्रपाल सिंह टेमरा गांव स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

मंगलवार को वह अपने चार बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग करने लगा।इस दौरान उसने आरोप लगाया कि गांव निवासी एक युवक का उसके घर आना जाना था। इसी बीच उस युवक का उसकी पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।दोनों ने एक दूसरे से छिप छिपकर मिलना झुलना शुरू कर दिया। वहीं,जब उसे दोनों के प्रेम प्रसंग का आभास हुआ तो उसने दोनों पर पाबंदियां लगा दीं और युवक घर पर आना जाना बंद कर दिया।

आरोप लगाया कि बीते सोमवार को वह काम पर गया हुआ था।तभी युवक उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। जब वह शाम को वापस लौटा तो घर में केवल उसके चार बच्चें बैठे हुए थे,जबकि पत्नी गायब थी। पड़ोसियों ने उसे पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। उधर,पति की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले को लेकर कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : तीन माह बाद टूटी नेपाली दूतावास की नींद, एनजीओ के सुपुर्द की किशोरी

संबंधित समाचार