भाजपा नेता हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी पर 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के जघीना गेट थाना क्षेत्र में गत रविवार की हुई भारतीय जनता पार्टी के नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मथुरागेट रामनाथ सिंह ने बताया कि कुवरजीत सिंह निवासी चार थोक जघीना थाना उद्योगनगर को गिरफ्तार कर अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी …
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के जघीना गेट थाना क्षेत्र में गत रविवार की हुई भारतीय जनता पार्टी के नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मथुरागेट रामनाथ सिंह ने बताया कि कुवरजीत सिंह निवासी चार थोक जघीना थाना उद्योगनगर को गिरफ्तार कर अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
हत्या के इस सनसनीखेज मामले को लेकर गिरफ्तार कुंवरजीत, उसके बेटे कुलदीप सिंह, विजयपाल, हरपाल, वीरो, प्रभाव, शेर सिंह, मौना, सुधांशु गौड़, कौशल व योगराज पर हत्या का आरोप लगाते थाना मथुरागेट में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गौरतलब है कि रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एवं मल्लखंभ के जिलाध्यक्ष मृतक कृपाल सिंह जघीना भरतपुर का हिस्ट्रीशीटर रह चुका है और उसके खिलाफ पुलिस के थानों में 15 मुकदमे दर्ज है जबकि हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना के खिलाफ 16 मामले दर्ज है। विवादित जमीनों की खरीदफरोख्त के धंधे में दोनों के बीच कॉम्पिटिशन ने दोनों को एक दूसरे का जानी दुश्मन बना दिया था जिसकी परिणीति इस हत्याकांड के रूप में सामने आई है।
यह भी पढ़े- आबकारी मामले में ईडी के छापे, AAP का सिसोदिया को एजेंसी से क्लीन चिट मिलने का दावा
