Ind vs SL T20: श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया, निसंका-मेंडिस ने किया शानदार प्रदर्शन
दुबई। एशिया कप में श्रीलंका ने भारत को सुपर फोर मैच में 6 विकेट से हरा दिया है। हार के साथ ही टीम इंडिया एशिया कप से करीब बाहर हो गई है। इससे पहले भारत को पाकिस्तान ने 5 विकेट से हराया था। इस हार के बाद भारत पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। …
दुबई। एशिया कप में श्रीलंका ने भारत को सुपर फोर मैच में 6 विकेट से हरा दिया है। हार के साथ ही टीम इंडिया एशिया कप से करीब बाहर हो गई है। इससे पहले भारत को पाकिस्तान ने 5 विकेट से हराया था। इस हार के बाद भारत पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। मंगलवार को दुबई में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया।
श्रीलंका के लिए पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने शानदार शुरुआत करते हुए मजबूत साझेदारी की। निसंका ने 37 गेंदों पर 52 रन और मेंडिस ने 37 गेंदों में 57 रन बनाए। जबकि चरिथ असलंका बिना खाता खोले आउट हो गए। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट झटके। जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवरों में 32 रन देकर एक विकेट लिया। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवरों में 35 रन दिए. भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवरों में 30 रन दिए।
भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए. इस दौरान रोहित शर्मा ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन बनाए. रोहित की इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. सूर्य कुमार यादव ने 29 गेंदों में 34 रन बनाए। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने 17-17 रन बनाए. रविचंद्रन अश्विन ने नाबाद 15 रन बनाए. विराट कोहली बना खाता खोले ही आउट हो गए।
ये भी पढ़ें – Road Safety World Series: कानपुर पहुंची श्रीलंका लीजेंड्स की टीम, मैच से पहले बारिश डाल सकती है खलल
