रायबरेली: अब एएसपी करेंगे महराजगंज दुष्कर्म प्रकरण की जांच, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित दुष्कर्म पीड़िता के पिता की तहरीर पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी। क्षेत्र के संतोषपुर मजरे जनई गांव में एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म कर कुए में फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस …

रायबरेली। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित दुष्कर्म पीड़िता के पिता की तहरीर पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी। क्षेत्र के संतोषपुर मजरे जनई गांव में एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म कर कुए में फेंकने का आरोप लगाया था।

पुलिस की जांच में मामला पैसों के लेनदेन का निकला ,लेकिन पीड़ित पक्ष लगातार अधिकारियों से इंसाफ की दरख्वास्त करता रहा। मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर महराजगंज पुलिस ने आरोपी के पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस बाबत एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूर्व में सीओ महराजगंज से जांच कराई गई थी जिसमें लगाए गए आरोप असत्य पाए गए थे। लेकिन फिर भी पीड़ित द्वारा लगातार अनुरोध किये जाने के बाद मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें-बहराइच: पत्नी ने पति पर दर्ज कराया लव जिहाद व रेप का केस, जानिए क्या है ये पूरा मामला?

संबंधित समाचार