धरती पर जैव विविधता को संरक्षित रखने का प्रण लें सभी: मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से पृथ्वी पर जैव विविधता को संरक्षित करने का प्रण लेने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने संदेश में लोगों से अपील की कि वे धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर स्थान बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। प्रधानमंत्री …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से पृथ्वी पर जैव विविधता को संरक्षित करने का प्रण लेने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने संदेश में लोगों से अपील की कि वे धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर स्थान बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, “ विश्‍व पर्यावरण दिवस पर हम अपनी धरती की समृद्ध जैव विविधता को संरक्षि‍त करने का अपना संकल्‍प दोहराते हैं। आइए, हम सभी सामूहिक रूप से यथासंभव ठोस प्रयास कर पृथ्‍वी पर अपने साथ फल-फूल रही वनस्पतियों और जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। अथक प्रयासों से हम इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर स्थान बना सकते हैं।” लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने और उन्हें इस दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पांच जून को हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

संबंधित समाचार