बरेली: नगर निगम के कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, 13 सूत्रीय मांगों का दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम में आज उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इसके उपरांत नगर निगम कर्मचारियों ने नगर विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर अपर नगर आयुक्त को सौंपा। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ठाकुर मिशनपाल सिंह ने बताया कि …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम में आज उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इसके उपरांत नगर निगम कर्मचारियों ने नगर विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर अपर नगर आयुक्त को सौंपा।

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ठाकुर मिशनपाल सिंह ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों को नहीं सुना जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे जाकर आंदोलन को उग्र कर दिया जाएगा।

इस मौके पर महामंत्री जयपाल सिंह पटेल, मुशर्रत बेगम, महक सिंह, रामचंद्र, रामवीर, विशाल सक्सेना, मानसिंह, जमुना प्रसाद, रामसिंह आदि कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेकर प्रदेश सरकार से मांगें पूरी करने की मांग की।

यह भी पढ़ें- बरेली: डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, लगा माहौल बिगाड़ने का आरोप

संबंधित समाचार