संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। बबराला के एक मोहल्ले में बुधवार सुबह नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह घर की छत के पंखे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। लेकिन मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस …

संभल, अमृत विचार। बबराला के एक मोहल्ले में बुधवार सुबह नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह घर की छत के पंखे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। लेकिन मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जिला बरेली में आंवला निवासी प्रियंका की शादी चार माह पहले बबराला के मोहल्ला शिवपुरी लाइनपार के अरविंद के साथ हुई थी। इसके बाद से दंपती सही रह रहे थे। बुधवार सुबह दोनों सोकर उठे थे और दोनों ने एक साथ नाश्ता भी किया था। इसके बाद प्रियंका पति के काम पर जाने के लिए खाना बनाने के तैयारी करने लगी। उसने सब्जी बनाकर रसोई में रख दी। अंदर पहुंचकर कमरा बंद कर लिया और इसी दौरान अरविंद नहाकर लौटा। उसने पत्नी को आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

उसने खिड़की से देखा तो प्रियांका छत के पंखा से साड़ी के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। आवास सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर नवविवाहिता को फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना के बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों से तहरीर मिलने पर पुलिस ने पति अरविंद, सास कमलेश, ननद, और देवर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: स्वच्छ हवा, स्वच्छ शहर रखने के बताए उपाय

संबंधित समाचार