बहराइच: कोटेदार के खिलाफ महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन, मिला यह आश्वासन
मिहिपुरवा/बहराइच। फकीरपुरी के कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन कर ज्ञापन देने के लिए बुधवार को फकीरपुर की महिलाएं उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां पर सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्ति निरीक्षक ने जांच के बाद कार्यवाई का आश्वासन दिया है। मिहिपुरवा विकास खंड के ग्राम पंचायत फकीरपुरी की ग्राम प्रधान माधुरी के नेतृत्व में महिलाएं …
मिहिपुरवा/बहराइच। फकीरपुरी के कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन कर ज्ञापन देने के लिए बुधवार को फकीरपुर की महिलाएं उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां पर सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्ति निरीक्षक ने जांच के बाद कार्यवाई का आश्वासन दिया है। मिहिपुरवा विकास खंड के ग्राम पंचायत फकीरपुरी की ग्राम प्रधान माधुरी के नेतृत्व में महिलाएं उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची।

महिलाओं ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से मिल कोटेदार अजय निवासी पर राशन वितरण में किए जा रहे अनियमितता यथा-प्रति यूनिट 5 किलो की जगह 3 किलो राशन दिए जाने, घटतौली करने, प्रति माह दो बार की जगह एक बार राशन दिये जाने, सरसों तेल, नमक, चना नहीं दिये जाने एवं सरकारी नियमानुसार कभी भी राशन नहीं वितरण करने जैसी अनियमितताओं का आरोप लगाया।

महिलाओं ने बताया कि कोटेदार की ओर से राशन वितरण की धांधली विगत तीन वर्षों से की जा रहा है। फकीरपुरी की महिलाओं ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार को बर्खास्त कर नए कोटेदार बहाली करने की मांग की। उक्त प्रकरण पर सप्लाई इंस्पेक्टर रणजीत ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर मामले की जांच करा कार्यवाही की जायेगी।
यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: कोटेदारों ने कमीशन भुगतान की उठाई मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
