लखनऊ: 11 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में शासन ने देर शाम 11 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दे दी। यह सभी अधिकारी या तो डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध थे या फिर प्रतीक्षारत थे। मिली जानकारी के अनुसार पीटीसी सीतापुर से हटाकर वेटिंग में भेजे गए शफीक अहमद को प्रशिक्षण निदेशालय में एसपी के पद पर भेजा गया …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में शासन ने देर शाम 11 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दे दी। यह सभी अधिकारी या तो डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध थे या फिर प्रतीक्षारत थे।

मिली जानकारी के अनुसार पीटीसी सीतापुर से हटाकर वेटिंग में भेजे गए शफीक अहमद को प्रशिक्षण निदेशालय में एसपी के पद पर भेजा गया है। वहीं पूर्व में कन्नौज से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए राजेश कुमार श्रीवास्तव को सुरक्षा मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसी कड़ी में डीजीपी मुख्यालय से अटैच अनीस अहमद अंसारी को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, राजकमल यादव को पीटीसी सीतापुर, सुभाष चंद्र शाक्य को एसआईटी, अनूप कुमार सिंह को तकनीकी सेवाएं, पूजा यादव को एसपी रेलवे लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा शैलेश कुमार यादव को एसपी मानवाधिकार, राधेश्याम को एसपी मुख्यालय, सुरेंद्र बहादुर को लोक शिकायत और निजाम हसन को एसपी रूल्स एंड मैन्युअल के पद पर भेजा गया है। जारी हुई लिस्ट के अनुसार 2003 बैच के आईपीएस अजय कुमार मिश्रा प्रतिनियुक्ति से वापस आ गए हैं।

यह भी पढ़ें –कानपुर में आईटी की 3 स्थानों पर छापेमारी, देश में 173 स्थानों पर चल रही कार्रवाई

संबंधित समाचार