Syria Building Collapse : सीरिया के अलेप्पो शहर में पांच मंजिला इमारत गिरी, 11 लोगों की मौत
दमिश्क। सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत के ढह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘साना’ ने यह जानकारी दी। एजेन्सी की रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार को अल-फिरदौस के निकट एक इमारत ढह गई, जिसके मलबे के नीचे सात महिलाओं, तीन …
दमिश्क। सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत के ढह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘साना’ ने यह जानकारी दी। एजेन्सी की रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार को अल-फिरदौस के निकट एक इमारत ढह गई, जिसके मलबे के नीचे सात महिलाओं, तीन बच्चों और एक पुरुष का शव बरामद किया गया। इस दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे को बचा लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, दो लोग घायल हुए हैं। उधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फोर्स ने आसपास की सात इमारतों को खाली कराया है। वहीं मलबे के बीच तलाशी अभियान अभी भी जारी है। बताया जा रहा है मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं।
रिपोर्ट में अलेप्पो में अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि गिरी हुई इमारत को सक्षम अधिकारियों की सहमति के बिना अवैध रूप से बनाया गया था। अलेप्पो में युद्धों के दौरान बड़े पैमाने पर कई इलाके बर्बाद हो गए हैं और यहां लौटे नागरिक क्षतिग्रस्त या आंशिक रूप से मरम्मत की गई इमारतों में रहते हैं, जिससे कभी-कभी ऐसी दुखद दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
ये भी पढ़ें : सेना का मजाक उड़ाने के आरोप में पुलिस ने इमरान के खिलाफ केस दर्ज करने से किया इनकार
