Viral video : पाकिस्तानी बल्लेबाज ने आउट होते ही खोया आपा, अफगानिस्तानी गेंदबाज को मारने के लिए बल्ला उठाया
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 सीजन के सुपर-चार स्टेज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराया है। इस मुकाबले में जीत के साथ ही पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। बुधवार (7 सितंबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आखिरी ओवर तक जबरदस्त रोमांच …
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 सीजन के सुपर-चार स्टेज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराया है। इस मुकाबले में जीत के साथ ही पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। बुधवार (7 सितंबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आखिरी ओवर तक जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई थी। पाकिस्तानी प्लेयर आसिफ अली ने तो अफगानी बॉलर को मारने के लिए बैट तक उठा लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। यह सारा माजरा कैमरे में भी कैद हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
My name is @AbdulhaqOmeri , I’m from Afghanistan ??, I kindly request @ICC @ACCMedia1 and it’s related Orgs do not allow cricket players/ athletes in sports like Pakistani cricketer. It’s not a usual act but a terroristic.
Love u @fareedmalik56 pic.twitter.com/8hG4gXmDNJ— Abdulhaq Omeri (@AbdulhaqOmeri) September 7, 2022
यह घटना पाकिस्तानी बल्लेबाजी के दौरान 19वें ओवर में हुई। जब अपना विकेट खोने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली ने आपा खो दिया और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद को पहले कोहनी से मारा और फिर बल्ले से भी मारने की कोशिश की। मगर इसी बीच अंपायर और बाकी खिलाड़ियों ने बीच में आकर बचाव किया। यह लड़ाई इतनी एग्रेसिव थी कि डगआउट में बैठे हसन अली तक मैदान में बीच बचाव के लिए आ गए थे।
आपको बता दें कि 19वें ओवर में तेज गेंदबाज फरीद अहमद की चौथी बॉल पर आसिफ अली ने छक्का जमा दिया था। यहां से पाकिस्तान को जीत के लिए आठ बॉल पर 12 रनों की जरूरत थी और उसके पास दो ही विकेट बाकी थे। सारी उम्मीद आसिफ अली पर थी, क्योंकि वह अकेले स्पेशल बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद थे। ऐसे में फरीद के ओवर की पांचवीं बॉल पर भी आसिफ ने बड़ा हिट लगाया, लेकिन वह बॉल को बाउंड्री के पार नहीं भेज सके और बीच में ही कैच आउट हो गए। इसके बाद अफगान बॉलर ने खुशी के मारे थोड़ा आक्रामक जश्न मनाया, लेकिन इस बात से बौखलाए आसिफ अली अफगान बॉलर से भिड़ गए और बल्ला उठाकर मारने दौड़ पड़े।
What is this? Really shameful. @ICC should take some strict action against this guy. Asif Ali.
pic.twitter.com/87Gjmv5dHj— Vishal. (@SportyVishal) September 7, 2022
आपस में भिड़े पाकिस्तानी फैंस-अफगानिस्तानी फैंस
एशिया कप 2022 के सुपर-चार स्टेज में पाकिस्तान से अपनी टीम की हार के बाद पाकिस्तानी फैंस खासा नाराज हो गए। स्टेडिम में मौजूद गुस्साए फैंस वहां जमकर बवाल करने लगे और देखते ही देखते दोनों देशों के फैंस आपस में भिड़ गए। अफगानिस्तानी फैंस ने पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को कुर्सियों से जमकर पीटा। बता दें कि शाहजाह के स्टेडियम में अफगानिस्तानी फैंस ने कुर्सियां तोड़ना और उखाड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने कुर्सियां उखाड़कर खुश हो रहे पाकिस्तानी फैंस पर फेंकी। यह सारा माजरा कैमरे में कैद हो गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
After the Afg Pak World Cup match last year I decided I would never watch another game between these two teams at the stadium. pic.twitter.com/JrJnpmUP09
— Twitt.Arhum (@arhuml92) September 7, 2022
टीम इंडिया और अफगानिस्तान एशिया कप से बाहर
बता दें कि पाकिस्तान की इस जीत के बाद टीम इंडिया और अफगानिस्तान एशिया कप से बाहर हो गए हैं। जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका टीम का फाइनल तय हो गया है। अब टीम इंडिया और अफगानिस्तान का एक औपचारिक मैच आज (8 सितंबर) को होना है। इसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को औपचारिक मुकाबला होगा। इसके बाद दोनों टीमें 11 सितंबर को फाइनल में भिड़ेंगी।
ये भी पढे़ं : Asia Cup 2022: रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
