अमेरिका में युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग, फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग भी…दो की मौत, आरोपी गिरफ्तार
वॉशिंगटन। अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। शूटर ने गोलीबारी को फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर दिया। गोलीबारी के कारण कई लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, शूटर ने एक ऑटोपार्ट की दुकान में घुस कर कई ग्राहकों को …
वॉशिंगटन। अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। शूटर ने गोलीबारी को फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर दिया। गोलीबारी के कारण कई लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, शूटर ने एक ऑटोपार्ट की दुकान में घुस कर कई ग्राहकों को गोली मारी। दुकान में घुसने से पहले उसने लाइव स्ट्रीम में कहा था कि ये मजाक नहीं है। पुलिस ने आरोपी की पहचान ईजेकील केली (19) के रूप में की है। स्थानीय समय के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि शूटर ने लगभग एक घंटे तक मेम्फिस में गोलियां बरसाईं, जिस वजह से लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हमलावर की तस्वीर भी जारी कर दी है।
*****UPDATE 9:28 PM******
SUSPECT IS IN CUSTODY
Ezekiel D. Kelly
Please follow our social media platforms for updates.
Please avoid the area of Ivan Road & Hodge Road
— Memphis Police Dept (@MEM_PoliceDept) September 8, 2022
इससे पहले पुलिस ने अलर्ट जारी किया था कि एक शख्स शहर में हल्के नीले रंग की इनफिनिटी कार में सवार है और उसने गोलीबारी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि वह बाद में ग्रे रंग की टोयोटा एसयूवी चुराकर मौके से फरार हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने हमले के दौरान फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग भी की थी और इस दौरान उसे यह कहते हुए सुना गया कि यह असल में हो रहा है, कोई नाटक नहीं है। इसके बाद हमलावर पिस्तौल निकालकर बिना भीड़ को चेतावनी दी कि लोगों पर गोलियां चला देता है। इससे पहले मेम्फिस पुलिस विभाग ने ट्वीट कर कहा था, अश्वेत शख्स की तलाश, जो गोलीबारी की कई घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। हमें रिपोर्ट्स मिली हैं कि उसने इन हमलों की फेसबुक स्ट्रीमिंग भी की।
ये भी पढ़ें : Syria Building Collapse : सीरिया के अलेप्पो शहर में पांच मंजिला इमारत गिरी, 11 लोगों की मौत
