अखिलेश ने मायावती पर साधा निशाना, कहा- अपनी ही जेल में कैद हैं बसपा प्रमुख
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए कहा, “बसपा वही काम करती है जो भाजपा कहती है। अगर 2017 के चुनाव में और पिछले चुनाव में बसपा ने भाजपा की मदद नहीं की होती तो उनकी सरकार नहीं बनी होती। आप उनके फैसलों …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए कहा, “बसपा वही काम करती है जो भाजपा कहती है। अगर 2017 के चुनाव में और पिछले चुनाव में बसपा ने भाजपा की मदद नहीं की होती तो उनकी सरकार नहीं बनी होती। आप उनके फैसलों को देख लीजिए, राष्ट्रपति चुनाव ही। आजमगढ़ के उपचुनाव में उन्होंने कुछ नहीं बोला और दो दिन बाद बीजेपी का समर्थन कर दिया।” मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 के बाद पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मायावती पर निशाना साधा है।
सपा है बसपा का टारगेट
सपा प्रमुख ने कहा, “समाजवादी पार्टी कैसे हारे और वो कौन-सा उम्मीदवार दिया जाए। उनका टारगेट बीजेपी नहीं है, उनका टारगेट सपा है। उनके बयानों को देख लीजिए, वे बीजेपी से नहीं लड़ रही हैं। वो तो अपनी एक बनाई हुई जेल में बंद हैं। उनका जेलर मुझे लगता है कि दिल्ली में बैठा हुआ है। “बताया जा रहा है कि बसपा ने जब सपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ा था तब भी सपा प्रमुख ने मायावती पर कोई टिप्पणी नहीं की थी।
हालांकि उस वक्त मायावती ने अखिलेश यादव पर बहुत आरोप लगाए थे। लेकिन तब से अभी तक अखिलेश यादव ने उनके खिलाफ कभी नहीं बोला था। कई मौकों पर सपा प्रमुख से मायावती को लेकर सवाल किया गया। लेकिन उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा था। वे हर बार मुस्कुराकर बातों को टाल जाते थे। बता दें कि बीते दिनों बसपा के हर फैसलों का लगभग सीधा फायदा बीजेपी को मिला है। इसका खामियाजा सपा को भूगतना पड़ा है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उठाया बहेड़ी थाने का मुद्दा, कही ये बात…
