सैनिक पर हथौड़े से हमला करने वाले फिलिस्तीनी व्यक्ति को इजराइली बलों ने मारी गोली, मौत
यरुशलम। इजराइली सैनिक के चेहरे पर, कब्जे वाले वेस्टबैंक में गुरुवार को हथौड़े से हमला करने वाले फिलिस्तीनी व्यक्ति को इजराइली बलों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इजराइली सेना ने बताया कि हमले का शिकार सैनिक मामूली रूप से घायल हुआ है। उन्होंने फिलिस्तीनी हमलावर …
यरुशलम। इजराइली सैनिक के चेहरे पर, कब्जे वाले वेस्टबैंक में गुरुवार को हथौड़े से हमला करने वाले फिलिस्तीनी व्यक्ति को इजराइली बलों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इजराइली सेना ने बताया कि हमले का शिकार सैनिक मामूली रूप से घायल हुआ है।
उन्होंने फिलिस्तीनी हमलावर से मिले हथौड़े और चाकू को भी प्रदर्शित किया है। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेटिन गांव के नजदीक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि की है लेकिन न तो मौत की परिस्थितियों की जानकारी दी है और न ही मारे गए व्यक्ति की पहचान उजागर की है।
वहीं, अधिकार समूहों ने इजराइली बलों पर फलस्तीनियों से निपटने में बिना किसी जवाबदेही के अत्यधिक बल का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इजराइली सेना ने जवाब में कहा कि वह जटिल और प्राणघातक परिस्थितियों में काम कर रही है।
ये भी पढ़ें:- नौ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरेंडर करने वालों में 1 लाख का इनामी भी शामिल
