अमेरिका में नौ श्रीलंकाई नौसैनिक लापता, अमेरिकी अधिकारियों को दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका के नौ नौसैनिक प्रशिक्षण के बाद अमेरिका से स्वदेश लौटने वाले थे लेकिन वे सभी लापता हो गए हैं। ‘द आइलैंड’ अखबार ने गुरुवार को बताया कि श्रीलंका नौसेना का पोत पी 627 नौ नौसैनिकों के बिना पिछले हफ्ते अमेरिका के सिएटल से रवाना हुआ, जो ‘इस तरह की घटना को रोकने के …

कोलंबो। श्रीलंका के नौ नौसैनिक प्रशिक्षण के बाद अमेरिका से स्वदेश लौटने वाले थे लेकिन वे सभी लापता हो गए हैं। ‘द आइलैंड’ अखबार ने गुरुवार को बताया कि श्रीलंका नौसेना का पोत पी 627 नौ नौसैनिकों के बिना पिछले हफ्ते अमेरिका के सिएटल से रवाना हुआ, जो ‘इस तरह की घटना को रोकने के लिए कड़े उपायों के बावजूद’ गायब हो गये।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका पता लगाने के श्रीलंका के प्रयास सफल नहीं हुए हैं। उनके लापता होने की जानकारी हालांकि अमेरिकी अधिकारियों को दी गई है। श्रीलंका ने कहा कि पिछले दो मौकों पर भी, छह श्रीलंकाई नाविक इसी तरह अपने जहाजों के अमेरिकी तट से बाहर निकलने से पहले गायब हो गए थे।

यह 2014 और 2018 में हुआ था। वे कभी नहीं मिले। जानकार सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती क्योंकि अत्यधिक आर्थिक कठिनाइयों (श्रीलंका में) की पृष्ठभूमि में नौसैनिकों को अमेरिका भेजा गया था।

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने की 37 मंत्रियों की नियुक्ति, गोटाबाया राजपक्षे के रिश्तेदार भी शामिल

संबंधित समाचार