निरीक्षण करने पहुंचे महाप्रबंधक गोरखपुर, कहा- पीलीभीत-शाहगढ़ के बीच अभी चलेगा दो साल काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। रेल महाप्रबंधक गोरखपुर अशोक कुमार मिश्रा ने पीलीभीत पहुंचकर पीलीभीत-शाहगढ़ के मध्य चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने माला जंगल में माला नदी के पुल को भी देखा। कहा कि अभी माला शाहगढ़ के बीच काम पूरा होने में करीब दो साल का समय लगेगा। इसके अलावा शाहजहांपुर-पीलीभीत के …

पीलीभीत, अमृत विचार। रेल महाप्रबंधक गोरखपुर अशोक कुमार मिश्रा ने पीलीभीत पहुंचकर पीलीभीत-शाहगढ़ के मध्य चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने माला जंगल में माला नदी के पुल को भी देखा। कहा कि अभी माला शाहगढ़ के बीच काम पूरा होने में करीब दो साल का समय लगेगा।

इसके अलावा शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच और ट्रेनों के संचालन को लेकर भी विचार किया। निरीक्षण को लेकर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। सुबह से ही साफ सफाई होती रही। निरीक्षण के बाद वापस आने पर कई संगठनों ने उनको मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया।

महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा विशेष ट्रेन से शाहजहांपुर के रास्ते पूर्वांह करीब साढ़े 11 बजे पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने यहां आकर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली और सड़क रास्ते से शाहगढ़ और माला स्टेशन के बीच चल रहे काम का निरीक्षण करने चले गए। शाहगढ़ स्टेशन पर पहुंचकर काम की गति को देखा। इसके बाद अंडरपास का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं को रखा। यहां से निकलकर वह माला रेलवे स्टेशन भी गए। यहां पर टाइगर रिजर्व की एनओसी के कारण काम कई साल से बंद था। यहां पर उन्होंने जंगल में माला नदी के पुराने पुल को भी देखा और अधिकारियों से जानकारी ली। बताया गया कि पुल नए सिरे से बनाने में समय लगेगा। अब टाइगर रिजर्व की ओर से भी सब स्पष्ट हो गया है।

उन्होंने कहा कि अभी इस रूट पर करीब दो साल तक काम चलने की संभावना है। इसके बाद ही संचालन को लेकर कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी। इसके अलावा शाहजहांपुर रूट पर अन्य ट्रेनों को बढ़ाने के लिए विचार होने की बात कही। निरीक्षण के बाद वह पीलीभीत आए। यहां पर अधिकारियों से बातचीत की।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: प्रताड़ना से आहत महिला ने बच्चे संग नदी में लगाई छलांग

संबंधित समाचार