बहराइच: खेतों में पहुंची सरयू नहर का पानी, फसल हुई बर्बाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सरयू नहर का पानी किसानों के खेतों में पहुंच गया है। इससे खेत में लगी फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन सिंचाई विभाग का कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। …

बहराइच, अमृत विचार। सरयू नहर का पानी किसानों के खेतों में पहुंच गया है। इससे खेत में लगी फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन सिंचाई विभाग का कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। लगभग दो हजार बीघा फसल खराब हो सकती है।

विकास खंड पयागपुर क्षेत्र में सरयू नहर के पानी से दर्जनों गांव के किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। पयागपुर क्षेत्र के सतपेडिया धरसवा, कमलिया सिटकहना , कैनी चक ,ककरा सर्वहदा, लहडौरा गांव के पीड़ित किसान का फसल सरयू नहर का पानी आने से परेशान हैं। इसकी शिकायत किसानों ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से की, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। सिंचाई विभाग के बड़े-बड़े जिम्मेदार अधिकारी मामले को जानकर भी बेखबर हैं। पीड़ित किसानो ने बताया कि हम लोग हर बार बड़ी मेहनत के साथ खेत में फसल उगाते हैं।

लेकिन सरयू नहर के पानी आने से हर बार खेत की फसल बर्बाद हो जाता है। यह समस्या पिछले 7 वर्षों से बनी है। किसानों ने बताया कि समस्या को लेकर सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को लगातार अवगत कराने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों की शिथिल कार्यवाई से किसानों की लगभग दो हजार बीघा से अधिक धान का फसल बर्बाद हो रहा है। किसान परेशान हैं। किसानों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।

यह भी पढ़ें –पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का किया अनावरण, जानें खासियत

संबंधित समाचार