मथुरा: निगम की कार्रवाई, 20 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन कराई कब्जा मुक्त
अमृत विचार, मथुरा। नगर निगम प्रशासन ने सीमा विस्तार में शामिल होने वाले क्षेत्र की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को गुरुवार को राजपुर बांगर क्षेत्र अंतर्गत द्वारिकाधीश बगीचा के निकट करीब 20 करोड़ रुपये कीमत की 15100 वर्ग मीटर सरकारी भूमि कब्जा मुक्त करा करनिगम …
अमृत विचार, मथुरा। नगर निगम प्रशासन ने सीमा विस्तार में शामिल होने वाले क्षेत्र की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को गुरुवार को राजपुर बांगर क्षेत्र अंतर्गत द्वारिकाधीश बगीचा के निकट करीब 20 करोड़ रुपये कीमत की 15100 वर्ग मीटर सरकारी भूमि कब्जा मुक्त करा करनिगम के स्वामित्व वाले बोर्ड भी लगवाए गए।
प्रदेश शासन द्वारा नगर निगम की सीमा का विस्तार करते हुए 20 गांवों को नगर निगम में शामिल किया है। नगर निगम द्वारा सम्पत्ति एवं सरकारी भूमि का चिह्नांकन कराया गया है। नगर निगम की जिस भूमि पर कब्जा है उसे नगर निगम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कब्जा मुक्त कराकर निगम के संरक्षण में लिया जा रहा है।
अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि गुरुवार को राजपुर बांगर क्षेत्र अंतर्गत द्वारिकाधीश बगीचा के निकट 15100 वर्गमीटर भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराया गया। उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए नगर निगम के संरक्षण में लिया गया है। बताया कि उक्त भूमि का मूल्य लगभग 20 करोड़ रुपये है, वहीं मथुरा मार्ग स्थित गिरिराज वाटिका में सार्वजनिक पार्क में एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर बनाए जा रहे कमरे को नगर निगम की टीम द्वारा ध्वस्त करा दिया गया।
इस दौरान सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता, कार्यालय प्रभारी गोपाल वशिष्ठ, कर अधीक्षक हरिकृष्ण गुप्ता, राजस्व निरीक्षक नजूल धर्मेंद्र, लेखपाल अश्वनी पाण्डेय, गोपालप्रसाद शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, ब्रजलाल सैनी, सत्यप्रकाश दीक्षित, विजय किशोर, भरत राजपूत, सौरभ सिंह, योगीराज, जाहिद खान एवं प्रवर्तन टीम आदि मौजूद रहे।
