मथुरा: गुणवत्ता और समय के साथ पूरे हो विकास कार्य- जिलाधिकारी
अमृत विचार, मथुरा। 50 लाख व उससे अधिक बजट वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाये। सभी अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें। कहा कि शासन तथा उच्च अधिकारियों को मेरी तरफ से …
अमृत विचार, मथुरा। 50 लाख व उससे अधिक बजट वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाये। सभी अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें।
कहा कि शासन तथा उच्च अधिकारियों को मेरी तरफ से डीओ पत्र लिखवा कर आवश्यक कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करायें। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि सभी सड़कों के चौड़ीकरण कार्यों को पूर्ण कर लें।
सड़क संबंधी स्वीकृतियों को शीघ्र करा लें, जिससे सड़क निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जा सके। जिन सड़कों के रास्ते में वृक्ष पड़ रहे हैं, उनके कटान के लिए वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर नियमानुसार अनुमति स्वीकृति प्रदान कर लें, जिससे सड़क बनाने में विलम्ब न हो।
इसी प्रकार सेतु निगम द्वारा बनाये जा रहे ओवरब्रिजों को समय से पूर्ण किया जाये और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जिसकी सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कराकर उन्हें संबंधित विभाग को हैंडओवर करा दें। इस अवसर पर डीएफओ रजनी कान्त मित्तल, पीड़ी अरूण कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सनसवीर सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय चैधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
