संभल: महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर पुलिस से नोकझोंक, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। सैफ खां सराय में मकान की छत से गिरकर महिला की मौत के बाद हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों की कहासुनी हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी। तभी परिजन भड़क गए और पुलिस से नोकझोंक हो गई। …

संभल,अमृत विचार। सैफ खां सराय में मकान की छत से गिरकर महिला की मौत के बाद हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों की कहासुनी हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी। तभी परिजन भड़क गए और पुलिस से नोकझोंक हो गई। लेकिन परिजनों की बात अनसुनी कर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।

गुरुवार को गांव सैफ खां सराय में हत्या की सूचना मिलने पर कोतवाली में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस को परिजनों ने बताया कि बिलकिस (58) पत्नी रईस बुधवार को मकान की छत पर सोई थीं। गुरुवार सुबह छह बजे वह छत से नीचे उतर रही थीं। इस दौरान महिला का सीढ़ियों पर पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे आ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजन महिला को आनन फानन निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने महिला को मुरादाबाद रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन दोपहर साढ़े 12 बजे महिला का शव घर ले आए। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की बात पर भरोसा नहीं किया।

महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजन पुलिस से बहस करने लगे। इस दौरान जमकर नोकझोंक भी हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों की बात पर शक हुआ और महिल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: मौजा खवासपुर के जंगल में पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत

संबंधित समाचार