लखनऊ : तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में उच्च रक्तचाप पर जानकारियां साझा करने जुटेंगे चिकित्सक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के केजीएमयू स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कंवेशन सेंटर में 9 सितम्बर से तीन दिवसीय उच्च रक्तचाप विषय पर एक अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की शुरूआत होगी। इस संगोष्ठी का आयोजन मध्य इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन के तत्वाधान में किया जायेगा । इस संगोष्ठी में करीब 800 चिकित्सक शिरकत करेंगे। 9 से …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के केजीएमयू स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कंवेशन सेंटर में 9 सितम्बर से तीन दिवसीय उच्च रक्तचाप विषय पर एक अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की शुरूआत होगी। इस संगोष्ठी का आयोजन मध्य इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन के तत्वाधान में किया जायेगा । इस संगोष्ठी में करीब 800 चिकित्सक शिरकत करेंगे।

9 से 11 सितम्बर तक चलने वाली इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के साइंटिफिक चेयरमैन व केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग के एचओडी प्रो.नरसिंह वर्मा ने बताया कि उच्च रक्तचाप ऐसी बीमारी है जिसे रोका जा सकता है। यह बीमारी विदेशों की तुलना में भारत में कम उम्र के लोगों में हो जाती है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में करीब 35 प्रतिशत भारतीय उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं,जिनमें से 10 प्रतिशत का ही रक्तचाप नियंत्रण में है।

प्रो.नरसिंह वर्मा के मुताबिक उच्च रक्तचाप स्वास्थ्य के लिए बेहद ही खतरनाक है,इस बीमारी से 70 प्रतिशत लकवा,50 प्रतिशत हार्ट फेलियर तथा 30 प्रतिशत हृदयघात की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी से चिकित्सकों को इलाज के बारे में नई जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी। जो कि उच्च रक्तचाप के इलाज में और अधिक कारगर साबित होगी।

यह भी पढ़ें –बिजनौर: जिले में लंपी का बढ़ रहा खतरा, वायरस से तीन गोवंशों की मौत, 25 बीमार

संबंधित समाचार