पहले चार जिलों को वीआईपी मानकर बिजली दी जाती थी अब 75 को दी जा रही- डिप्टी सीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री/ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले की अपेक्षा व्यवस्थाएं बहुत बेहतर हुई हैं। पहले केवल चार जिलों को वीआईपी मानकर बिजली दी जाती थी, लेकिन अब सभी 75 जिलों को वीआईपी माना जा रहा है। चिकित्सा व्यवस्थाओं में काफी सुधार हुआ है। डाक्टरों की कमी पूरी करने …

बदायूं, अमृत विचार। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री/ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले की अपेक्षा व्यवस्थाएं बहुत बेहतर हुई हैं। पहले केवल चार जिलों को वीआईपी मानकर बिजली दी जाती थी, लेकिन अब सभी 75 जिलों को वीआईपी माना जा रहा है। चिकित्सा व्यवस्थाओं में काफी सुधार हुआ है। डाक्टरों की कमी पूरी करने के लिए रिटायर होने वाले हर चिकित्सक को भर्ती किया जाएगा। पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है।

गुरुवार को जिले का दौरा करने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम ने वार्ता के दौरान कहा कोरोना वैक्सीनेशन में यूपी नंबर वन रहा है। वैक्सीन लगने का फर्जी मैसेज आने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वैक्सीन लगवाते समय गलत मोबाइल नंबर दर्ज करने पर त्रुटि हो जाती होगी। आयुष्मान कार्ड फर्जी बनाए जाने के मामले में डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर ऐसा कोई मामला है तो कार्रवाई की जाएगी। जामा मस्जिद की जगह महादेव मंदिर का मामला सामने आने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा की इस मामले में समीक्षा बैठक में अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।

सपा मुखिया द्वारा 100 विधायकों को तोड़ने की कोशिश के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि 14, 17, 19 और 22 में जनता विपक्षी दलों को नकार चुकी है। सपा आपसी कलह में डूबकर खत्म हो चुकी है। पहले जमीनों पर अवैध कब्जे होते थे, लेकिन अब गुंडे माफियाओं का सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि बदायूं को नंबर वन बनाया जाएगा। कैसे बनाएंगे इस बारे में कुछ नहीं बताया।

संबंधित समाचार