बाराबंकी: कस्टमर केयर पर बात करते ही खाते से साफ हुए 67 हजार रुपए, पुलिस को दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली /बाराबंकी, अमृत विचार। एक निजी फाइनेंस कंपनी के कस्टमर केयर से बात करने के बाद एक युवक के खाते से 67 हजार 4 सौ की नगदी साफ हो गयी जानकारी होने पर युवक ने सम्बंधित बैंक सहित सफदरगंज पुलिस को तहरीर दी है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर निवासी केशरी कुमार सिंह पुत्र …

मसौली /बाराबंकी, अमृत विचार। एक निजी फाइनेंस कंपनी के कस्टमर केयर से बात करने के बाद एक युवक के खाते से 67 हजार 4 सौ की नगदी साफ हो गयी जानकारी होने पर युवक ने सम्बंधित बैंक सहित सफदरगंज पुलिस को तहरीर दी है।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर निवासी केशरी कुमार सिंह पुत्र रामनरेश सिंह ने बुधवार को एक निजी फाइनेंस कंपनी के कस्टमर केयर को फोन कर एनओसी की बात की थोड़ी देर बाद मोबाइल नंबर 7480079487 से काल आयी कि एनओसी के लिए 9634224747 पर 9 रुपये भेज दो केशरी कुमार सिंह ने जैसे ही 9 रुपये भेजे वैसे ही 4 मिनट के अंदर चार बार में 67 हजार 4 सौ रुपये खाते से गायब हो गये। पीड़ित ने तुरंत बैंक जाकर पता किया तो प्रथम बार में 40 हजार, दूसरी बार मे 20 हजार , तीसरी बार मे 7 हजार व चौथी बार में 4 सौ रुपये खाते से गायब मिले। पीड़ित ने तुरंत ही स्थानीय थाने पर तहरीर देकर ठगी की सूचना दी है।

यह भी पढ़ें –बरेली: शहर में मिले स्वाइन फ्लू के दो मरीज, परिजनों की भी होगी जांच

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव