अयोध्या: धर्म छिपा शादी का झांसा दे शारीरिक शोषण मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अपना धर्म छिपाकर शादी का झांसा दे शारीरिक शोषण और गबन के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक तथा उसके पिता को गिरफ्तार किया है। दोनों दोनों पर हिंदू रीति रिवाज से विवाह के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी का भी आरोप …

अयोध्या, अमृत विचार। अपना धर्म छिपाकर शादी का झांसा दे शारीरिक शोषण और गबन के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक तथा उसके पिता को गिरफ्तार किया है। दोनों दोनों पर हिंदू रीति रिवाज से विवाह के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी का भी आरोप है।

21 अगस्त को पीड़िता ने शिकायत दी थी कि वह जाति की हरिजन तथा मूल रूप से सिद्धार्थनगर के निवासी है और यहां सिंचाई विभाग कालोनी सिविल लाइन कोतवाली नगर जनपद अयोध्या में रहती है। देव उर्फ दानिश पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी पहाड़गंज उसके सम्पर्क में आया और खुद का नाम देव तथा धर्म हिंदू जताकर शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया। इसकी फोटो भी बना लिया। शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध ही नहीं बनाया बल्कि जरुरत और दबाव बनाकर करीब 6 लाख रूपये भी वसूल लिया। पीड़िता की ओर से दबाव बनाने पर मरी माता मन्दिर में अपने पिता की मौजूदगी में शादी रचाया। अपने घर ले चलने को कहा तो टालमटोल करता रहा।

छानबीन की तो पता चला कि  उसका नाम देव नही मो दानिश है। यह सब उसने अपने पिता की जानकारी और मिलीभगत से किया। पीड़िता का कहना है कि असलियत सामने आने पर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर जातिसूचक गालियां दी गई।

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात में जुटी नगर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी मो.दानिश उर्फ देव तथा उसके पिता अब्दुल मन्नान निवासी पहाड़गंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, गबन,गाली ग्लौच,धमकी तथा एससी एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया था। दोनों का दर्ज अभियोग में चालान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें –Britain: महारानी एलिजाबेथ के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने जताई चिंता, PM लिज ट्रस ने कहा- पूरा देश शाही परिवार के साथ

संबंधित समाचार