कांग्रेस की मिसाइलों का जवाब मैंने 303 राइफल से दिया और वह ढेर हो गए : गुलाम नबी आजाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने (कांग्रेस ने) मुझ पर मिसाइल से हमला किया…जिसका जवाब मैंने 303 राइफल से दिया और वे ढेर हो गए। गुलाम नबी ने कहा कि अगर मैंने बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया होता…तो …

श्रीनगर। पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने (कांग्रेस ने) मुझ पर मिसाइल से हमला किया…जिसका जवाब मैंने 303 राइफल से दिया और वे ढेर हो गए। गुलाम नबी ने कहा कि अगर मैंने बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया होता…तो उनका नामोनिशान ही मिट जाता।

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्होंने पहले खत पर ही सब कुछ लिख दिया था। तीन दिन वह चुप रहे, लेकिन जब कांग्रेस की तरफ से मिसाइल चलने लगी और फाइरिंग होने लगी तब उन्होंने भी राइफल चलाकर जवाब दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर वह बैलिस्टिक मिसाइल चलाते तो कांग्रेस नजर नहीं आती।

दरअसल, अपनी नई पार्टी के लिए एक नया कैडर बनाने के लिए गुलाम अपने गृह मैदान भद्रवाह दौरे पर थे। यहां उन्होंने एक बड़ी रैली को भी संबोधित किया. वह इस दौरान उधमपुर, चेनानी, पटनीटॉप, रामबन और बटोटे क्षेत्रों में चार से पांच प्रतिनिधिमंडलों से भी मिले।
वहीं, 12, 13 और 14 सितंबर को आजाद अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में एक रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही 15 सितंबर को कश्मीरी प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे। आजाद ने अपने सभी समर्थकों से भ्रष्ट नेताओं और उनकी नीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए एक प्रतिबद्ध कैडर बनाने के लिए भी कहा।

बता दें कि, गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लेकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। आजाद ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 पन्नों का इस्तीफा भेजा और राहुल गांधी को पार्टी छोड़ने के लिए जिम्मेदार बताया था।

ये भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब से BJP परेशान : पवन खेड़ा

संबंधित समाचार