विश्व को पर्यावरण पर नजरिया बदलने की जरूरत : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पूरी दुनिया को पर्यावरण पर नजरिया बदलने के लिए कहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर उनके दिए एक संदेश के हवाले से कहा, “हम प्राकृतिक दुनिया को नुकसान पहुंचाकर अपनी खुद की हानि कर रहे हैं।” गुटेरेस ने कहा, “यह …

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पूरी दुनिया को पर्यावरण पर नजरिया बदलने के लिए कहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर उनके दिए एक संदेश के हवाले से कहा, “हम प्राकृतिक दुनिया को नुकसान पहुंचाकर अपनी खुद की हानि कर रहे हैं।”

गुटेरेस ने कहा, “यह आवश्यक है कि हमारा पूरा वैश्विक समुदाय नजरिया बदले। आइए, हम जो खरीद कर उपयोग करते हैं, उस पर पुनर्विचार करें। स्थायी आदतें, खेती और व्यवसाय मॉडल अपनाएं। शेष जंगली स्थानों और वन्यजीवों की सुरक्षा एक सुनहरे भविष्य के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा कि जैव विविधता की हानि में तेजी बढ़ रही है। जलवायु परिवर्तन से स्थिति और खराब हो रही है। आग, बाढ़, सूखा और सुपरस्टॉर्म की घटनाओं में अधिकता है और यह नुकसानदायक हैं।

गुटेरेस ने आगे कहा, “और अब एक नया कोरोनावायरस स्वास्थ्य और आजीविका को कमजोर कर रहा है। मानवता की देखभाल के लिए हमें चाहिए कि हम प्रकृति की देखभाल करें।”

संबंधित समाचार