बहराइच: नीट में नाम आने पर शिक्षकों ने आशुतोष का किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जय मां काली इंटर कालेज के छात्र ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिस पर शुक्रवार को विद्यालय के शिक्षकों ने अपने होनहार छात्र का फूल मालाओं से स्वागत किया। मिहीपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्रा निवासी आशुतोष समर्पण जय मां काली इंटर कालेज के छात्र रहे हैं। उन्होंने …

बहराइच। जय मां काली इंटर कालेज के छात्र ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिस पर शुक्रवार को विद्यालय के शिक्षकों ने अपने होनहार छात्र का फूल मालाओं से स्वागत किया।

मिहीपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्रा निवासी आशुतोष समर्पण जय मां काली इंटर कालेज के छात्र रहे हैं। उन्होंने हाईस्कूल करने के बाद इंटर की पढ़ाई की। इसके बाद नीट परीक्षा के लिए आवेदन किया। आशुतोष ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इसको लेकर परिवार और विद्यालय के शिक्षकों में हर्ष है।

शुक्रवार को विद्यालय के शिक्षकों ने पूर्व छात्र को विद्यालय बुलाकर फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सभी ने छात्रों को आशुतोष से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बुधई प्रसाद, आरएन पाल, राजित राम पाल, विजय मौर्या, संदीप, भागीरथ यादव, जेएन कुशवाहा समेत महिला शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-बहराइच: नीरज ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया मान, परिवार के साथ ग्रमीमों ने किया स्वागत

संबंधित समाचार