बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोले, एसी में बैठकर रणनीति बनाने वाले गठबंधन कर सकते हैं, चुनाव नहीं जीत सकते

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के निराला नगर स्थित भाजपा के अवध क्षेत्र कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने की है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए तैयारियां की जा रही …

लखनऊ। राजधानी के निराला नगर स्थित भाजपा के अवध क्षेत्र कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने की है।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए तैयारियां की जा रही हैं हम लोग लोकतांत्रिक दल हैं, इस वजह से लोकतांत्रिक तरीके से ही संगठन की रचना करते हैं।

इस दौरान विपक्ष द्वारा गठबंधन बनाए जाने को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्ष के लोग ख्याली पुलाव पका रहे हैं, साल 2019 में भी सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस ने गठबंधन किया था और चुनाव लड़ा था।

लेकिन नतीजा सबके सामने है यह सभी लोग बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन इस प्रदेश की जनता ने 50% से अधिक वोट देकर भारतीय जनता पार्टी, यानी कि मोदी जी को चुनाव जिताया है। हम 80 फ़ीसदी सीटें जीतने में सफल रहे हैं। जो लोग एसी कमरे में बैठकर गठबंधन और रणनीति बना है, पहले अपने कुनबे को बचाएं। वह हमसे क्या चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: जल्द राजधानी पहुंचेंगे नवनियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, चारबाग से बीजेपी मुख्यालय तक होगा स्वागत

संबंधित समाचार